दो लड़कियों के बहाने बुलाकर युवक से 3 दिन तक हुई बर्बरता, फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार
राजस्थान के बाड़मेर से पैसों की लालच में रिश्तों और भरोसे को कुचलने वाली एक घटना सामने आई है. इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वो हैरान रह गया. यहां एक युवती के पिता और चचेरे भाई ने उसके नंबर से मैसेज कर उसके एक परिचित युवक को फंसाया. फिर उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक यातनाएं दी. उसको मारा-पीटा.
ये घटना बाड़मेर के शिवनगर इलाके की है. पुलिस ने साजिश रचने वाले चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी कर ली है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है. दरअसल हुआ कुछ यूं 21 जून की रात को एक 24 साल का युवक अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. उसी समय उसे एक व्हाट्सएप पर मैसेज आया जोकि उसकी परिचित युवती का था.
रूम पर पहुंचा तो युवक के उडे़ होश
मैसेज में कहा गया था कि हम दोनों बहनें है. साथ ही युवक को मैसेज में शिवनगर स्थित रूम पर बुलाया गया. युवक युवती से पहले से परिचित था, इसलिए उसको कोई शक हीं हुआ. वो युवती द्वारा बताए एड्रेस पर पहुंच गया. इसके बाद जैसे ही वह रूम में गया उसके होश उड़ गए. रूम में न तो कई युवती थी, न बहनें. वहां उसका इंतजार कर रहे थे युवती के पिता, उसका चचेरा भाई और एक अन्य युवक.
आरपियों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा
तीनों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया. फिर उसके साथ दरिंदगी करनी शुरू की. उसको बंधक बनाया और पीटा. फिर युवक को झूठे रेप के केस में फंसाने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरपियों ने युवक के कपड़े उतरावर उसकी न्यूड फोटो और वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी दी. साथ ही आरपियों ने उससे 20 लाख की फिरौती की डिमांड की.
परिवार वालों ने पुलिस को की खबर
युवक ने आरोपियों से गुहार लगाते हुए उसके पास इतने पैसे न होने की बात कही. फिर आरोपियों की ओर से पांच लाख मांगे गए. युवक ने किसी तरह से अपने परिजनों से संपर्क किया. पीड़ित युवक के परिजनों ने कहा कि वो 50 हजार देंगे, लेकिन आरोपी पांच लाख पर अड़े रहे. आखिरकार पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस को खबर कर दी.
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर युवक को छुड़ाया
पुलिस ने 24 जून को युवक की लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे शिवनगर से छुड़ा लिया, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे. फिर बााड़मेर पुलिस ने टीमें गठित की और आखिरकार चाचा-भतीजा को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनााह मान लिया. फिलहाल पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है.
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित