क्रेडिट कार्ड के नाम पर युवक से ठगी
अजमेर। यहां एक युवक को क्रेडिट कार्ड देने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित को झांसा देकर पेटीएम को हैक कर बाद में तीन बैंक्स अकाउंट से 5 लाख 60 हजार निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार स्वास्तिक नगर निवासी ने थाने में केस दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने बजाज क्रेडिट कार्ड देने के लिए कहा था। उसने उस समय कॉलर को मना कर दिया। फिर उसके पास वापस कॉल आया और कार्ड लेने के उसे फायदे बात कर उसने झांसे में ले लिया। पीड़ित ने कहा कि बाद में उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और लिंक पर दी गई डीटेल्स को उसने सबमिट कर दिया। फिर उसके मोबाइल में संचालित पेटीएम को हैक कर लिया। बाद में उसके 3 बैंक अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर करीब 5 लाख 60 हजार निकाल लिए। जिसकी शिकायत उसने साइबर थाना पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर