महिला कर्मचारी को ग्राहक का काम करना महंगा पड़ गया
अलवरः बैंक में लोग लेन-देन से लेकर रुपयों से जुड़े तमाम काम करने आते हैं. जहां कुछ कर्मचारी हमेशा कस्टमर्स की मदद करते हैं. इसी तरह एक महिला कर्मचारी भी पूरी शिद्दत से अपना काम कर रही थी. दिनभर उसके काउंटर पर लोग आते थे, तभी एक युवक उसके काउंटर के सामने आकर बैठ गया. वह काफी देर तक बैठा रहा और अपना काम करवाता रहा, लेकिन एक दो ग्राहकों के आने के बाद वह बिना बताए ही उठकर चला गया. उसके जाते ही महिला उदास हो गई. तुरंत सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी फुटेज चेक करने लगे, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
अलवर शहर में आजकल बैंक भी सुरक्षित नहीं हैं, बैंक में चोर घुसकर मोबाइल पार कर ले गया. यह मामला कोतवाली थाना इलाके मनु मार्ग तिराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है. जहां मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है. चोर बैंक में ग्राहक बनकर घुसा और बैंक में काम करने वाली महिला अधिकारी के काउंटर से मोबाइल चोरी करके ले गया. यह घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक युवक नीली टीशर्ट में महिला अधिकारी के काउंटर के पास बैठा था. महिला अधिकारी प्रियंका का मोबाइल काउंटर पर रखा हुआ था. महिला अपने कम्प्यूटर में काम कर रही थी, तभी युवक चुपचाप काउंटर पर रखे मोबाइल को लेकर रफूचक्कर हो गया. सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. उसके बाद जैसे ही महिला अधिकारी ने अपना मोबाइल देखा तो नहीं मिला. वह हैरान रह गई. उसने काफी देर ढूंढ़ने के बाद तुरंत सीसीटीवी चेक करने को कहा.
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता लगा एक युवक उनके काउंटर से उनका मोबाइल चोरी कर ले गया. महिला के परिजनों ने मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार