ओलंपिक पदक जीतना हर खिलाड़ी का होता है सपना : अनाहत
मुंबई । भारत की शीर्ष महिला स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह का कहना है कि उनकी लक्ष्य 2028 लॉस एंजिलिस 2028 खेलों में पदक जीतना है। अनाहत ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने की चाहत हर खिलाड़ी में होती है। अनाहत ने कहा, यह पहली बार है जब इस खेल कोओलंपिक में जगह मिली है सभी खिलाड़ी इस अवसर का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, इससे पहले कोई भी स्क्वाश खिलाड़ी अधिक से अधिक राष्ट्रमंडल खेलों में खेल सकता था पर अब ओलंपिक में भी वह अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। अनाहत ने कहा, अगले कुछ साल में मेरा लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना रहेगा। अभी वह जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन में खेलेंगी। इससे खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक हासिल करने का भी अवसर मिलेगा। इससे इस साल के अंत में होने वाले एशियाई खेलों के लिए लय बनाने में सहायता मिलेगी। अनाहत ने कहा कि वह एक समय में एक ही टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वहीं पुरुष वर्ग में स्टार खिलाड़ी रमित टंडन ने कहा कि इस खेल को ओलंपिक में शामिल किए जाने से अब कारपोरेट जगत का ध्यान भी इसकी ओर गया है। रमित ने कहा, ओलंपिक विश्व खेल जगत का सबसे बड़ा आयोजन है और उसमें खेलना सभी का सपना होता है। साथ ही कहा कि हमारे खेल को जेएसडब्ल्यू और अन्य कारपोरेट घरानों के जुड़ने से भी लाभ हुआ है। ये ओलंपिक में शामिल होने से ही संभव हो पाया है। रमित ने कहा कि इसके ठीक बाद मैं लंदन में अगला टूर्नामेंट खेलने जा रहा हूं। रमित ने कहा, तैयारी के लिहाज से विश्व चैंपियनशिप काहिरा में है जो एक प्रभावित इलाका है। हमें पीएसए से संदेश मिल रहे हैं जिनमें कहा गया है कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। वे तारीखों में थोड़ा-बहुत फेरबदल करने पर भी विचार कर रहे हैं।
लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार बनी काल, ट्रक और मैजिक की टक्कर में कई लोगों की मौत
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में लापरवाही का आरोप, दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश
पंजाब किंग्स का खराब प्रदर्शन चिंता का कारण, छह हार के बाद टीम में हलचल
दमोह में नियमों की उड़ रही धज्जियां, बंदी के बाद भी बिक रही शराब
क्या बदलने वाला है टीम इंडिया का समीकरण? सूर्यकुमार-पंत को लेकर फैसला अहम
भारतीय नौसेना को बड़ी मजबूती, ब्रह्मोस मिसाइल वाले 3 वॉरशिप की एंट्री
बलरामपुर में कथित क्रेशर लापरवाही बनी जानलेवा, मजदूर की मौत के बाद हंगामा
रायपुर-बस्तर दौरे पर अमित शाह, सुरक्षा सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में करेंगे भागीदारी
मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश और हवाएं कर सकती हैं असर
MGM मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्र की मौत, पांचवीं मंजिल से कूदने की आशंका