जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर किया हमला, तीन लोग घायल
जयपुर । चाकसू इलाके के शक्करखावदा गांव में जंगली जानवर ने तीन युवकों पर हमला कर दिया तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है यहां से गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है मामले की सूचना पर फागी से वनपाल दिनेश दातुनिया, चाकसू वनपाल नाथूलाल मीणा समेत वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क के नमूने लेकर सर्च अभियान चलाया है।
फागी वनपाल दिनेश दातुनिया ने बताया कि राजेंद्र प्रजापत नामक युवक चाकसू इलाके के शक्करखावदा गांव में खेत में गया था इस दौरान जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. शोर मचाने पर जंगली जानवर मौके से भाग गया इसके बाद ग्रामीणों ने इलाके में वन्य जीव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया. इस दौरान जंगली जानवर ने सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर बैरवा व अन्य व्यक्ति पर भी हमला कर दिया. ग्रामीणों के एकत्रित होने पर जानवर भाग गया. ग्रामीण पैंथर के होने की बात कह रहे हैं, हालांकि वनकर्मी अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि पगमार्क के नमूने लिए हैं. जंगली जानवर कौन सा है. इसके बारे में स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पता चल सकेगा. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक छाया हुआ है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ