गोलगप्पे की डिमांड पूरी न करने पर पत्नी ने बंद किया खाना बनाना
आगरा। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होना आम बात है, लेकिन कभी-कभी ये विवाद इतनी गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं कि मामला थाने तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाला मामला आगरा जिले से सामने आया है, जहां गोलगप्पे न खिलाने की वजह से पति-पत्नी के बीच बड़ा झगड़ा हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया।
पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे गोलगप्पे बहुत पसंद हैं, लेकिन पति उसे गोलगप्पे नहीं खाने देता। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। पति का कहना है कि पत्नी ने गोलगप्पे न लाने पर खाना बनाना बंद कर दिया था। इस जिद के चलते पति ने भी गोलगप्पे लाना बंद कर दिया। जिससे झगड़ा और बढ़ गया। हालांकि, काउंसलर की कोशिशों से दोनों के बीच समझौता कराया गया और उन्हें घर भेज दिया गया है। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में 112 मामले आए, जिनमें से 12 का समझौता कराया गया। गोलगप्पे को लेकर हुआ यह झगड़ा उन मामलों में से एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनकर सामने आया।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई