बूंदी के लाल ने कोटा में क्यों छोड़ा जीवन? 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या से शोक
Kota Suicide Case: राजस्थान के कोटा जिले से फिर एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। दरअसल 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र ने सुसाइड कर लिया। मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां छात्र अपने किराए के घर में मां और छोटे भाई के साथ रहता था।
शनिवार सुबह जब मां उठी तो उनको बेटा पंखे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर MBS हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कोटा में रहकर कर रहा था पढ़ाई
बोरखेड़ा थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक छात्र मूल रूप से बूंदी जिले का रहने वाला था और कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक की मां और छोटा भाई भी उसके साथ रहते थे जबकि पिता बूंदी में दुकान चलाते हैं।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। न ही परिजनों ने किसी घरेलू विवाद या मानसिक तनाव की जानकारी दी है। ऐसे में मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी