किसानों के गेहूं की तुलाई सुनिश्चित की जाए-बिरला
जयपुर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के सीएडी सभागार में हुई बैठक में भारतीय खाद्य निगम , राजफैड, तिलमसंघ, एनसीसीएफ आदि को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टोकन जारी करने और मंडियों में पड़े गेहूं के उठाव के लिए आगामी दिनों में पर्याप्त संख्या में रेक लगाने के निर्देश दिए।
बिरला कोटा-बूंदी क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एफसीआई सहित सभी खरीद एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि एमएसपी पर बेचने के लिए गेहूं लेकर मंडी एवं खरीद केन्द्र पर आए किसी भी किसान को खाली हाथ नहीं लौटना पड़े और उसके गेहूं की तुलाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद का वर्तमान लक्ष्य पूरा होने के बाद भी अतिरिक्त गेहूं खरीद के लिए बारदाना एवं भण्डारण की समुचित व्यवस्था रखी जाए।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोटा में शुक्रवार को एक रेक लगेगी और दो दिन बाद एक और रेक लगाई जाएगी, बूंदी में एक रेक लगाई जाएगी। श्री बिरला ने एक दिन छोड़कर रेक की व्यवस्था करने और एक सप्ताह में गेहूं का उठाव करवाने के निर्देश दिए। श्री बिरला ने कहा कि गेहूं की खरीद लक्ष्य से अधिक होने की संभावना को देखते हुए गेहूं के उठाव एवं गोदामों में अनलोडिंग की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि एफसीआई के गोदामों के बाहर गाड़ियां खड़ी नहीं रहे, इसके लिए एफसीआई गोदामों में लेबर बढ़ाई जाए।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने