वसीम अकरम ने अपने ही खिलाड़ियों पर साधा निशाना, 'बंदरो से की तुलना'
Wasim Akram: पाकिस्तान की टीम पर नस्लीय हमला हुआ है. ये हमला किसी और ने नहीं पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बोला है. पूर्व पाक पेसर ने एक शो में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तुलना बंदर से की है. वसीम अकरम जैसे दिग्गज खिलाड़ी की जुबां से ऑनएयर बोले गए इस तरह के अल्फाज बताने के काफी हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तानी टीम के खराब परफॉर्मेन्स को लेकर कितना गुस्सा भरा है. पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है. बेशक, उसे ग्रुप स्टेज पर अभी एक और मैच 27 फरवरी को जरूर खेलना है. लेकिन, वो महज एक औपचारिकता है. उससे पहले ही उसके चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है.
इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते- वसीम अकरम
अब सवाल ये है कि वसीम अकरम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए क्या कुछ कहा. उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए एक वाक्ये का उदाहरण देते हुए पाक खिलाड़ियों की तुलना बंदर से की. वसीम अकरम ने बताया कि पहला या दूसरा ड्रिंक्स ब्रेक था. उस दौरान देखने को मिलता है कि केले से भरी एक बड़ी सी परात मैदान पर आई. वसीम अकरम ने आगे कहा कि इतने केले तो बंदर नहीं खाते, जितने वो खा रहे हैं.वसीम अकरम के साथ शो में वकार युनूस के अलावा दो भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा और निखिल चोपड़ा भी मौजूद थे. अकरम ने बताया कि वो जब खेलते थे, और अगर इतने केले खाते हुए उन्हें इमरान खान देख लेते तो वहीं पर क्लास लगा देते.
नहीं खुला पाकिस्तान की जीत का खाता
वसीम अकरम के इस तरह से भड़कने की वजह चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का बेकार प्रदर्शन है. पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज पर खेले पहले दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया था तो वहीं दूसरे मैच में भारत के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार मिली थी.
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर