एक्स पर फिर छिड़ी डोटासरा और दिलावर के बीच जंग
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मौजूदा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच एक बार फिर से एक्स पर जंग छिड़ गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अब मदन दिलावर के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि माननीय मंत्री जी.. पहले काउंसलिंग और पदोन्नति में अंतर समझिए फिर सवाल कीजिए। व्याख्याता से उप-प्राचार्य के 10,096 पदों पर पदोन्नति कांग्रेस शासन में हुई थी। उप-प्राचार्य का यथास्थान पदस्थापन भी कांग्रेस शासन में हुआ, लेकिन न्यायालय स्थगन के कारण काउंसलिंग नहीं हो पाई।
न्यायालय से स्थगन में छूट के बाद इन्होंने सिर्फ काउंसलिंग की जिसे मंत्री जी डीपीसी बता रहे हैं। अन्य सभी बिंदुओं पर आप स्वयं ‘जल्द निस्तारण’ ‘विचाराधीन’ और ‘प्रार्थना’ में अटके हो तो आपकी मंदबुद्धि के मकडज़ाल पर जवाब मैं क्या दूं? इससे पहले भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट कर पूछा था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी पदोन्नति क्यों नहीं की?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन