मथुरा में बांके बिहारी मंदिर को लेकर वायरल हुई पोस्ट फर्जी, 3 साल के लिए बंद होने का दावा झूठा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में लाखों की संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है. लेकिन इन दिनों मंदिर को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है. मंदिर को लेकर कहा गया कि मंदिर 3 साल के लिए बंद हो रही है. इसको लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया.
प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की और बताया कि मंदिर बंद होने की बात महज एक अफवाह है. मथुरा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने इस मामले को लेकर बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर बंद होने की बात कही गई है. वह बिल्कुल गलत और झूठी अफवाह है. ऐसा कुछ भी नहीं है. मंदिर यथार्थ समय से खुल रहा है और भक्त दर्शन कर रहे हैं.
मंदिर के गोस्वामी ने क्या कहा?
वहीं जब इस बारे में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी से बात की गई तो निखिल गोस्वामी ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है. वह झूठी अफवाह है. मंदिर बंद नहीं है और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला हुआ है. साथ ही मंदिर पर श्रद्धालु लगातार अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की पोस्ट पर ध्यान न दें. क्योंकि वह सब झूठी अफवाह हैं. मंदिर अपने समय पर ही खुल रहा है और भक्त दर्शन कर रहे हैं.
पोस्ट में दी गई जानकारी अफवाह
जब ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाए जाने की जानकारी सामने आई. उसके बाद से ही मंदिर बंद होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें 3 साल के लिए मंदिर बंद होने की बात कही गई. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है अभी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मथुरा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और मंदिर के गोस्वामी दोनों ने ही इस पोस्ट में दी गई जानकारी को गलत बताया और मंदिर बंद होने की बात को महज एक अफवाह बताई.
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा