बसों के निरीक्षण के दौरान होगी वीडियोग्राफी
जयपुर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों के निरीक्षण के दौरान अब निरीक्षण दलों द्वारा पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। निरीक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और निगम राजस्व में वृद्धि के लिए इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि निरीक्षण दल, परिचालक और अन्य संबंधितों द्वारा इस संबंध में एक दूसरे के विरुद्ध शिकायतें की जा रही थीं। लेकिन अब निरीक्षण दल द्वारा वाहन में प्रवेश से लेकर वाहन निरीक्षण पूर्ण होने तक पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के टिकट भौतिक रूप से गिने जाएंगे। वाहन में केवल यात्रियों की संख्या गिन कर ही निरीक्षण नहीं किया जाएगा। श्रीमती गुहा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि वाहन में सभी यात्री टिकट सहित पाए जाते हैं तो निरीक्षण दल, परिचालक की ईटीआईएम मशीन से ओके रिपोर्ट की दो प्रतियों पर चालक, परिचालक और सभी निरीक्षणकर्ताओं के हस्ताक्षर करवाएंगे। निरीक्षण दल केवल स्टेटस रिपोर्ट निकालकर निरीक्षण की खानापूर्ति नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्देशों की पालना नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई