वाहन खाई में समाया, आठ की मौत, दो गंभीर घायल
देहरादून । जनपद नैनीताल के बेतालघाट के पास एक वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। एसडीआरएफ के टीम के जवानों ने राहत व बचाव अभियान चलाया। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि उक्त वाहन यूके04सीसी-0495 ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत आठ लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व दो अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय