यूपी को मिलेगा एक और एक्सप्रेस वे
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में एक और एक्सप्रेस वे का उद्घाटन हो सकता है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे मार्च में फर्राटा भरने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रहा है। यूपीडा के मुताबिक एक्सप्रेस वे का निर्माण 92 फीसदी पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
लिंक एक्सप्रेस-वे की घोषणा वर्ष 2018 में की गई थी और फरवरी 2019 में निर्माण शुरु किया गया था। पिछले साल जुलाई-अगस्त में बारिश और मिट्टी की वजह से काम की रफ्तार धीमी हो गई थी, लेकिन मानसून जाते ही काम की रफ्तार कई गुना बढ़ा दी गई थी। इसे पूरा करने करने का लक्ष्य मार्च तय किया गया, लेकिन लोकसभा चुनाव देखते हुए इसे समय से पहले ही जनता को सोंपा जा सकता है। जनवरी में एक्सप्रेस वे की सुरक्षा जांच हो चुकी है जो कई चरणों में जारी है। 91.35 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर के सदर तहसील के जैतपुर गांव से शुरू होकर आजमगढ़ जिले के सालारपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलेगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ से होकर गुजर रहा है। इसे वाराणसी के साथ एक अलग लिंक रोड से जोड़ा जाएगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ की दूरी साढ़े तीन घंटे रह जाएगी। अभी पांच घंटे लगते हैं। लिंक एक्सप्रेसवे से गोरखपुर और आजमगढ़, गोरखपुर और आगरा व दिल्ली का सफर भी घट जाएगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की अनुमानित लागत 5876.67 करोड़ रुपये है।
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव