यूपी पुलिस ने चार गांजा तस्करों को पकड़ा
कानपुर । कानपुर-इटावा हाईवे पर जाजमऊ में बाराबंकी से आई नार्कोटिक्स टीम ने एक डंपर से 49 बोरी में करीब 18.30 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। टीम ने चालक के साथ ही डंपर के आगे चल रहे कार सवार आजमगढ़ के तीन तस्करों को भी दबोच लिया। तस्कर ओडिशा के जंगलों से गांजा लेकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। आरोपितों ने पुलिस से बचने के लिए मछली और मुर्गियों के दाने भेजे जाने वाली बोरियों में गांजा भरा हुआ था। जाजमऊ थाना पुलिस ने चारों आरोपितों को जेल भेजा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाराबंकी से नार्कोटिक्स टीम के प्रभारी ने जाजमऊ थाना पुलिस को सूचना दी थी कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के जंगल से तस्कर भारी मात्रा में डंपर में गांजा लदवाकर लखनऊ की तरफ जा रहे हैं। नार्कोटिक्स टीम और जाजमऊ थाना पुलिस ने हाईवे पर बताए गए डंपर को नंबर के जरिए रुकवाया। चालक भागने लगा, लेकिन उसके पकड़ लिया गया। तभी डंपर के आगे चल रही ईको स्पोर्ट्स कार में सवार तीन अन्य लोग भी रुक गए। पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। चालक ने अपना नाम छत्तीसगढ़ के रायपुर भनपुरी शिवानंद नगर निवासी पुंडलिक, कार सवारों ने अपना नाम आजमगढ़ के महराजगंज नौबारार देवारा जदीद गांव निवासी संतोष यादव, आजमगढ़ के ही सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर शागढ़ निवासी रामसागर यादव और अतरौलिया पट्टी भदौरा निवासी मंगेश यादव बताया। डीसीपी के मुताबिक डंपर से 49 बोरियों में 18.30 क्विंटल गांजा और कार में गांजे के सैंपल के रूप में रखे दो पैकेट बरामद हुए। जाजमऊ थाने में आरोपितों पर एडीपीएस में मुकदमा दर्ज कराया है। तस्करों ने बताया कि वह डंपर को फालो करते हुए लखनऊ और बाराबंकी जा रहे थे। डंपर का चालक ही उसका मालिक है। उसने सात माह पहले पुराना डंपर खरीदा था। जिससे वह पूर्व में प्रदेश के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में गांजे की सप्लाई कर चुका है। वह लखनऊ की तरफ जा रहा था, लेकिन माल किसे पहुंचाना था इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही