राजस्थान में ढोल-नगाड़ों के साथ वृक्षों की अनोखी शादी
जयपुर। राजस्थान के कोटा जिले के आमली झाड़ गांव में वैदिक मंत्रोच्चार, संगीत और ढोल-नगाड़ों के साथ पेड़ों की शादी करवाई गई। शादी समारोह में बराती और वधु पक्ष के लोग ग्रामीण ही बने। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पंड़ित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे करवाए। शादी समारोह में बड़ के पेड़ को दूल्हे और पीपल के पेड़ को दुल्हन का प्रतीक माना गया। शादी समारोह में ग्रामीणों की ओर से भोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शादी समारोह सम्पन्न करवाने वाले पंडित हेमराज शर्मा ने बताया कि हिंदू रीति-रिवाजों में सभी धार्मिक कार्य पीपल के पेड़ में किए जा सकते हैं। शादी करने के बाद ही यह वृक्ष पवित्र माना जाता है। शादी के बीच पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने मात्र से मनोकामनापूर्ण हो जाती है। यह पूजा करने के लिए पवित्र माना जाता है।
फलौदी में बछड़े-बछड़ी की शादी
उधर फलौदी जिले नगर गांव में एक बछड़े और बछड़ी की शादी करवाई गई। ग्रामीणों ने उत्साह से गीत-संगीत के बीच बछड़े और बछड़ी को सजाया। इसके बाद दोनों के सात फेरे करवाए गए। गुरूवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस तरह केशादी समारोह राजस्थान में प्रतिवर्ष आयोजित होते हैं। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के शादी समारोह के आयोजन के पीछे मकसद गौमाता को राष्ट्रमाता और गौसंवर्धन के रूप में बढ़ावा देना है। ग्रामीणों का मानना है कि बछड़े और बछड़ी की शादी करने से गांव में सुख समृद्धि होती है। किसानों के खेतों में अच्छी फसल होती है। गौसंरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना