अजमेर में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान व निष्कासन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में गठित टीम ने दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर 25-30 संदिग्ध खानाबदोश व्यक्तियों को डिटेन किया।
दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बाग्लादेशी नागरिकों को डिटेन करने के लिए जिला पुलिस और सीआईडी जोन की विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसके बाद अवैध रूप से अजमेर शहर में बसे बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान चलाया गया है। गठित टीम की ओर से अभियान के दौरान मुखबिरान से आसूचना संकलन कर, तकनीकि साधानों एवं विभिन्न जानकारीयों एवं सघग्न तलाश के आधार पर दरगाह क्षेत्र जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सडक व दरगाह के अन्य संभावित क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध करीब 25-30 खानाबदोश व्यक्तियों को डिटेन कर पुछताछ की गई।
दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि दो व्यक्तियों ने अवैध रूप से चोरी छिपे बार्डर क्रॉस कर अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश कर अलग-अलग स्थान/क्षेत्र में रहते हुए दरगाह क्षेत्र में पहुंच कर खानाबदोश के रूप में निवास करना पाया गया। उक्त दोनों शख्स ने स्वयं को बांग्लादेशी होना पूछताछ में स्वीकार किया। उक्त दोनों अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पूर्व में भी वर्ष 2012 में डिटेन कर बांग्लादेश भिजवाया गया था। उक्त दोनों शक्स से गहनता से पूछताछ जारी है।
दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी मोहम्मद आलमगीर पुत्र मोहम्मद हाशिम शेख उम्र 31 वर्ष जाति मुसलमान निवासी ग्राम अम्बागन थाना ईसुदी जिला पाबना बांग्लादेश व शाहिन पुत्र अब्दुल मुजीद खान उम 55 वर्ष जाति मुसलमान निवासी ग्राम सुतरापुरा पुलिस थाना सुतरापुर, ढाका बांग्लादेश है। फिलहाल दरगाह थाना पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है।
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से