ज्ञानोदय तीर्थ नारेली तक पदयात्रा निकाली
अजमेर । यहां श्री ज्ञानोदय पद यात्रा संघ केसर गंज से 24वीं पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा केसरगंज, मदार होते हुए श्री ज्ञानोदय नारेली तीर्थ पहुंची। यह यात्रा कई किलोमीटर की थी जिसमें समाज के महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए। बाद में नारेली में कलशाभिषेक भी हुए।
रैली सुबह नसियां से हरी झंडी दिखाकर रवाना की। यह यात्रा नया बाजार, चूड़ी बाजार, गांधी भवन, मदारगेट, पड़ाव, श्री आदिनाथ मार्ग, केसरगंज जैन मन्दिर होते हुए नारेली पहुंचीं। इस कार्यक्रम के लिए कई लोगों को भोजन संयोजक, अभिनंदन यात्रा संयोजक नियुक्त किया था। अध्यक्ष व प्रवक्ता संयोजक कमल गंगवाल ने कहा कि कलशाभिषेक ब्रह्मचारी सुकान्त जैन के निर्देशन में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह हुआ। बता दें कि इस यात्रा की शुरूआत कई साल पहले मुनि सुधासागर की प्रेरणा से हुई थी। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैसवाल जैन धर्मार्थ प्रन्यास नाका मदार ने ढोल तिलक एवं माला पहनकर स्वागत किया।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा