पाकिस्तान पर बोलीं टीना दत्ता, धमकियों के बीच दिखाई हिम्मत
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम टीना दत्ता अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. अब उन्होंने पाकिस्तान के दावों पर कड़े शब्दों के साथ इंस्टा स्टोरी शेयर की है. उन्होंने भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावों के जवाब में एक कड़े शब्दों वाली इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. उनकी पोस्ट में लिखा था, “पाकिस्तान ने दावा किया है कि उन्होंने भारतीय विमानों को मार गिराया है ताकि दुनिया को अपनी सैन्य/वायु सेना की ताकत के बारे में पता चले.
टीना ने आगे लिखा, काश वे अपने प्रांत में आतंकी शिविरों को मार गिराने के बारे में भी यही कहते. इससे ग्लोबल लेवल पर उनके लिए अधिक सम्मान की भावना पैदा होगी.” टीना का ये बयान इंटरनेट पर हर तरफ छाया हुआ है. पोस्ट शेयर करने के बाद टीना दत्ता को कई इंस्टाग्राम यूजर्स से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, जिसमें से कई ने उन्हें अनफॉलो करने की धमकी दी.
आप भारत में क्यों हैं? – टीना दत्ता
एक यूजर ने उन्हें मैसेज भी भेजा, जिसमें लिखा था, “अंधभक्त नशे में चूर लोगों को अनफॉलो कर रहा हूं,” जिस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया, “और ऐसे लोग भी हैं जो केवल नफरत फैलाते हैं. अगर आपको इस देश से इतनी परेशानी है तो आप भारत में क्यों हैं?” इसके बाद ये सिलसिला चलता रहा और टीना को धमकियां मिलती रहीं. अब टीना दत्ता ने एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में अनफॉलो धमकियों का सीधा जवाब दिया.
धमकी देने वालों को टीना का जवाब
उन्होंने लिखा, “जो लोग मुझे अनफॉलो करने की धमकी दे रहे हैं और ऐसा करने की घोषणा कर रहे हैं, उन्हें अब तक चले जाना चाहिए था… और मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है. हमारे देश भारत और हमारे प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, उस पर मेरा रुख कुछ भी नहीं बदलेगा, और आतंकवाद से निपटना उसी तरह चाहिए जिस तरह से उससे निपटना चाहिए… आपकी और हमारी और हमारे देश की सुरक्षा के लिए. कृपया अनफॉलो करें, मैं इसका समर्थन करती हूं. मैं तम्हें नहीं जानती, तुम्हें जानना भी नहीं चाहती और मुझे तुम्हारी ज़रूरत नहीं है… जाओ वर्कआउट करो, सो जाओ, लेकिन बस जाओ… भारत पावर. जय हिंद.”
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति