गरज-चमक और ओलावृष्टि से बढ़ी चिंता, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 20 पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी है। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।मौसम के इस बदलाव से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। एक दिन पहले सोमवार को पश्चिमी जिलों सहारनपुर, मथुरा, अलीगढ़ आदि में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली।
सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज
राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, बांदा और वाराणसी जैसे शहरों में सोमवार को इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। बांदा 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि, प्रयागराज में 40.5 डिग्री, वाराणसी में 39.9 डिगी और कानपुर व अमेठी में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार ईरान के आसपास से सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही तापमान में गिरावट की भी संभावना है। एक अप्रैल से मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
यहां गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
राजधानी में बूंदाबांदी के आसार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को यहां बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। साथ ही तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को नए विक्षोभ के असर से लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं।
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल