तीन वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या, पिता के कृत्य से लोगों में आक्रोश
मैनपुरी : मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिटौआ में बृहस्पतिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक पिता ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे को घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
गांव चिटौआ निवासी राजबहादुर पुत्र बेचेलाल शराब पीने का आदी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी को उसके मायके से बुलाकर लाया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ। झगड़े के दौरान राजबहादुर अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बेटे ललित के साथ घर की छत पर था। झगड़ा बढ़ने पर राजबहादुर ने अपने बेटे ललित को छत से नीचे फेंक दिया।
बच्चे के छत से गिरने के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन मासूम ललित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के रक्षा संबंधों को नई दिशा, राजनाथ सिंह का अहम विदेश दौरा