दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत, कई घायल
सोनभद्र: अनियंत्रित होकर पलटी बरातियों से भरी पिकअप, तीन युवकों की मौत
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के समीप बरातियों से भरी एक पिकअप तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं।
मोड़ पर हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर जिले के मड़िहान क्षेत्र से बरात रामपुर बरकोनिया के चेनरी टोला जा रही थी। रात करीब 10 बजे कठार गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत चतरा पीएचसी ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए 11 लोगों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने अजय गोंड, विनोद गोंड और राजन गोंड को मृत घोषित कर दिया।
दो घरों की खुशियां मातम में बदलीं यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार में दोहरी खुशी का माहौल था। दूल्हे अजय के घर से मंगलवार को उसकी बरात निकली थी और बुधवार को उसकी छोटी बहन संजू की बरात आनी थी। भाई की शादी की खुशियां बहन की विदाई से पहले ही मातम में बदल गईं। हादसे की खबर मिलते ही डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने भी घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लिया।
घायलों का उपचार जारी हादसे में घायल हुए आशीष, गोलू, रामाशीष और आकाश समेत अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से दो घायलों, दिनेश और भोंदू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिशन पंजाब में जुटी बीजेपी, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी
HPCL के शानदार Q4, निवेशकों के लिए 5 साल का सबसे बड़ा डिविडेंड
कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान अलग-थलग, मुस्लिम देशों ने नहीं दिया साथ
30 लाख में बिका NEET-2026 का पेपर, दो भाइयों और डॉक्टर की सांठगांठ उजागर
Exam Center Security Lapse: संचालक लोक शिक्षण ने 5 कर्मचारियों पर की कार्रवाई
Ujjain News: अधिकारियों का बदला अंदाज, बस से किया निरीक्षण दौरा
TMC प्रमुख ममता का भावुक अंदाज, कविता के जरिए समर्थकों को दिया संदेश
विवादों में घिरी नियुक्ति पर एक्शन, ज्योतिषी को OSD पद से हटाया गया
MSCI इंडेक्स रिविजन: निवेशकों को तैयार रहना होगा नए वेटेज के साथ
CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, जानें चेक करने का तरीका