ट्रेन से कट कर तीन लोगों की मौत
करौली । राजस्थान के करौली में ट्रेन से कट कर तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी मृतक गंगापुर से रणथंभौर पदयात्रा पर जा रहे थे। बारिश के कारण जलभराव के कारण तीनों रेलवे ट्रैक से जा रहे थे। यह हादसा सपोटरा उपखंड के नीमोदा स्टेशन के पास रात को हुआ। नारौली डांग पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि श्याम, कालू, तरुण, हरिजन बस्ती गंगापुर सिटी रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश भगवान की पदयात्रा पर जा रहे थे। इस दौरान सड़क मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव के चलते रेलवे ट्रैक से वे रणथंभौर जा रहे थे।
पुलिस चौकी प्रभारी ने कहा कि रात को नीमोदा स्टेशन के पास ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में वे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी नारौली पुलिस को दी। सूचना पर नारौली डांग पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के क्षत विक्षत शवों को लेकर सपोटरा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया।
चौकी प्रभारी ने कहा कि इन तीनों की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से कोशिश की। तीनों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। सुबह मृतकों के परिजनों के सपोटरा पहुंचने पर उनकी पहचान गंगापुर हरिजन बस्ती निवासी श्याम, तरुण और कालू के रूप में हुई है। गंगापुर सिटी के वार्ड 24 के पार्षद गोपाल ने कहा कि तरुण और दर्शन सफाई करते हैं। 7 साल पहले तरुण की शादी हुई थी। तरुण के 2 बच्चे भी हैं। श्याम सातवीं में पढ़ाता है। तीनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही