किर्गिस्तान में तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या
मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों की जान खतरे में पड़ गई है। दरअसल किर्गिस्तान से खबर आई है कि वहां स्थानीय लोगों ने तीन पाकिस्तानी छात्रों को पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोग अन्य पाकिस्तानी छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं। चूंकि भारतीय और पाकिस्तानी दिखने में एक जैसे लगते हैं, इसलिए भारतीय छात्रों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। ऐसे हालात में भारतीय विदेश मंत्रालय ने किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उन्हें घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है।किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों के खिलाफ हिंसा भड़कने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि कुछ मिस्त्र और अरब के छात्रों का स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ था और अरब के छात्रों ने स्थानीय लोगों से मारपीट कर दी थी। दावा किया जा रहा है कि इसका आरोप पाकिस्तानी छात्रों पर लगा और स्थानीय लोग पाकिस्तानी छात्रों पर टूट पड़े। स्थानीय लोगों के हमले में तीन पाकिस्तानी छात्रों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कई अन्य छात्रों को भी निशाना बनाया गया है।
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि