प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध तीन दिवसीय विशेष अभियान
जयपुर । स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जब्ती, जुर्माना की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा।
आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जब्ती, जुर्माने की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभारी अधिकारी जोन में पदस्थापित राजस्व अधिकारी होंगे जो जोन एवं वार्ड में कार्यरत मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षक के सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जब्त की गई सिंगल यूज प्लास्टिक को नगर निगम ग्रेटर जयपुर के आर.डी.एफ. प्लान्ट पर भिजवाकर तोल की रसीद उपायुक्त स्वास्थ्य कार्यालय को भिजवाया जाना होगा।
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि