चोरो ने देवनारायण मंदिर को बनाया निशाना
जयपुर । भीलवाड़ा शहर कोतवाली इलाके में चोरों ने प्राचीन देवनारायण मंदिर पर धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चांदी के जेवरात चुरा लिये. वारदात से पहले चोरों ने मंदिर के दरवाजे और वहां लगे सीसी टीवी कैमरे भी तोड़ दिये। वारदात को लेकर आस- पास के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुजारी का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को दे दी गई वे चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी व जेवरात बरामद किये जायें।
मिली जानकारी के अनुसार, हरणी महादेव क्षेत्र में स्मृति वन के नजदीक देव डूंगरी स्थित भगवान देवनारायण का प्राचीन मंदिर स्थित है. इस मंदिर पर बीती रात चोर पहुंचे चोरों ने मंदिर में लगे दरवाजे, दानपात्र और छह सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिये और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर गये पूजारी किसन लाल व चेतन मेघवंशी सहित ग्रामीणों को वारदात का पता चला. पुजारी चेतन मेघवंशी ने बताया कि मंदिर में सार-संभाल करने पर दानपात्र से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, मंदिर में रखे चांदी के छत्र और आरती सहित अन्य जेवर, तेल व घी के टिन और शक्कर का कट्टे गायब मिले. उधर, चोरी की खबर सुनकर आस-पाच के लोग भी मौके पर पहुंच गये. इस बीच, चोरी की सूचना कोतवाली थाने में दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और वारदातस्थल का जायजा लिया. पुजारी चेतन मेघवंशी ने बताया कि वारदात से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं चोरी की रिपोर्ट पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला