कोई खतरा नहीं भारत को चीन या पाकिस्तान से
जयपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत को चीन या पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं है। अरूणाचल प्रदेश पर चीन के कब्जे को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, वह पूरी तरह से गलत और अफवाह है। धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। यह सिर्फ एक मिथ्य है, जिसे दिमाग से निकालने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि चीन ने कोई कब्जा नहीं किया है। सिर्फ विपक्ष द्वारा अरूणाचल प्रदेश के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया है। जो स्थिति अरूणाचल प्रदेश में साल, 2012 से पहले थी, वही स्थिति आज भी है। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है, ऐसे में जो भी लोग कह रहे हैं कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया, उन लोगों की बात नहीं माननी चाहिए।
PoK के लोग भारत में आने का मन बना रहे
शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने यहां प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मैं भारत का सेनाध्यक्ष रहा हूं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भारत में मिलने के सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि वहां के लोग भारत में आने का मन बना रहे हैं। जिस दिन उन लोगों का पक्का मन बन जाएगा, उसी दिन यह संभव हो जाएगा। हमें सिर्फ खुद को बेहतर बनाने की जरूरत है।
चीन को छोड़ हमें खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता
उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के क्या हालात हो गए। वहां लोगों को रोटी तक नहीं मिल रही है। चीन को छोड़ हमें खुद की चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसा करके ही हम आगे बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार को लेकर जो वादा जनता से किया था, उसे पूरा किया है।
सरकार ने दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी
सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने लगभग दस लाख लोगों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध करवाई है। वहीं निजी क्षेत्र को मिलाकर करीब दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम अब तक मोदी सरकार ने किया है।
अग्निवीर योजना से सेना का मनोबल नहीं गिरा
अग्निवीर योजना में संशोधन और विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस योजना से भारतीय सेना का मनोबल नहीं गिरा है। अग्निवीर का पहला बैच अब यूनिटों में आना शुरू हो गया है। जिससे सब लोग खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना में जो भी परिवर्तन करना होगा वो किया जाएगा।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला