मौसम फिर लेगा करवट
जयपुर । राजस्थान में मौसम बदलता नजर आ रहा है सर्दी का असर कमजोर होने के साथ ही गर्मी का भी अहसास बढ़ने लगा है. हाल ही के दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच पहुंच चुका है।मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट भी आने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. बाड़मेर में सबसे अधिक 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री दर्ज हुआ हवा में आद्रता का स्तर भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 37 से 90 प्रतिशत के बीच देखा गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. बीकानेर, जयपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और सर्दी का असर भी बढ़ सकता है।
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी