सरकारी स्कूल की छत भरभराकर गिरी
जोधपुर । राजस्थान में भारी बारिश के दौर के बीच जोधपुर में ओसियां के भीकमकोर स्थित एक सरकारी स्कूल की छत भरभराकर गिर गई है। यह हादसा तब हुआ जब स्कूल चल रहा था। यहां करीब 230 लड़कियां पढ़ती हैं और शनिवार को हुई बारिश के बाद से स्कूल की इमारत टपकने लगी। स्कूल के कमरों के बाहर के बरामदे की छत धराशायी हो गई।
भीकमकोर के सरकारी गर्ल्स स्कूल उच्च माध्मिक विद्यालय में शनिवार को हुई बरसात के बाद यह हादसा हुआ। स्कूल की इमारत की पट्टियां भरभराकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त छात्राएं उसके पास के क्लासरूम में थीं जिससे कोई बड़ा हादसा नही हुआ। विद्यालय भवन पूरा बरसात के कारण जर्जर हो गया है और सभी जगह पानी टपक रहा है। इसके चलते स्कूल में अब भी ऐसे अन्य हादसे का खतरा है। बारिश के बाद टपकती छत के चलते स्कूल में रखे जरूरी दस्तावेज भी पानी से भीग गए हैं। इस स्कूल में केवल बालिका पढ़ती हैं जिनकी संख्या लगभग 230 है। इस घटना के बाद अभिभावकों को डर है कि हमारी बच्चियों के साथ कभी बड़ा हादसा न हो जाए। वे बारिश में बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। इस गर्ल्स स्कूल में 12 कक्षाएं लगती हैं। बच्चियों की संख्या 200 से अधिक है, लेकिन उनके बैठने के लिए 7 कमरे हैं। इसमें सभी बच्चों को साथ में बिठाया जाता है। 2 महीने पहले एक कमरा बनाया था। उसमें भी बरसात के कारण पानी टपक रहा है। निर्माण भले ही नया है, लेकिन टपकते पानी से उसकी हालत भी जर्जर जैसी है।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय