कैलादेवी का लक्खी मेला विधिवत रूप से आज से शुरू हुआ
जयपुर। उतर भारत के प्रसिद्ध मेलों में शुमार शक्तिपीठ कैलादेवी का लक्खी मेला विधिवत रूप से आज से शुरू हुआ मेला 11 अप्रैल तक चलेगा इसके साथ ही शहर के आसपास के हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रैला नजर आने लगा है मंदिर में हजारों लोगों ने दर्शन किए मेले के मद्देनजर राजस्थान के विभिन्न आगारों की करीब 350 रोडवेज बसें चलाई गई है विभिन्न राज्यों से 50 लाख से 70 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है हिण्डौन स्टेशन पर रोडवेज ने कैलादेवी के लिए बसों का संचालन शुरू किया. राजस्थान के अधिकांश डिपो से अतिरिक्त बसें मंगवाई गई।
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि संबधित विभागों को 24 घंटे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा है. एसडीएम प्रेमराज मीना को मेला मजिस्ट्रेट व धर्मेंद्र वर्मा को सहायक मेला मजिस्ट्रेट लगाया है मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी विवेक द्विवेदी और संतोष सिंह ने बताया कि मंदिर में हवा और पानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए. आस्था धाम में 400 से अधिक सफाईकर्मी नियुक्त किए गए मंदिर में इस बार पॉलिथीन बैन रहेगी पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि एक हजार पुलिसकर्मी, 100 अधिकारी, 6 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व 10 उपाधीक्षक लगाए हैं. इसके अलावा 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिला व पुलिस प्रशासन के साथ कैलादेवी पंचायत व मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के ठहरने, दर्शन व कालीसिल नदी पर व्यवस्था की है। पदयात्रियों से हिण्डौन से लेकर कैलादेवी तक की सड़कें भरी नजर आ रही है. राज राजेश्वरी कैला माता के दर्शनों के लिए हर साल उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से लाखों पदयात्री आते है।
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला