पेड़ो का महत्व सर्वविदित है-पटेेल
जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर के मोगड़ा कल्ला में सती माता मंदिर जोड़का मैदान एवं धुंधाड़ा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की।पटेल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नामÓ अभियान अब जन अभियान बन गया है। यह अभियान उनका प्रकृति की सेवा करने एवं मां के प्रति सम्मान का भाव दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश में भी मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियानÓ प्रारम्भ कर इस वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। हरियाली तीज के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत् स्तर पर पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाये एवं उसकी देखभाल भी करे।संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि मानव जीवन में जन्म से लेकर मुत्यु तक पेड़ों का महत्व सर्वविदित है। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारी सनातन संस्कृति में पेड़ों को भगवान मान कर पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी सनातन संस्कृति को हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम कर रही है। वृक्ष भी जन्म देने वाली मां की तरह ही मनुष्य को प्राणवायु देकर मानव जीवन को उपकृत करते हैं।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े