69 उम्मीदवारों की आज ईवीएम में कैद हो जाएगी किस्मत
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आज मतदाता कुल 69 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देंगे। आज प्रदेश की दौसा, झुंझुनूं, देवली उनियारा, रामगढ़, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव परिणाम 23 नवम्बर को आएगा। इन सात में से पांच सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
चौरासी, सलूंबर, झुंझुनू और देवली उनियारा सीट त्रिकोणीय मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। वहीं दौसा और रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच टक्कर होगी। झुंझुनूं पर राजेंद्र भांबू (बीजेपी), अमित ओला (कांग्रेस), राजेंद्र गुढ़ा (निर्दलीय), चौरासी सीट पर कारीलाल ननोमा (बीजेपी), महेश रोत (कांग्रेस), अनिल कटारा (बाप), सलूंबर सीट पर पर शांता देवी (बीजेपी), रेशमा मीणा (कांग्रेस), जीतेश कटारा (बाप), खींवसर सीट पर रेवंत राम (बीजेपी), रतन चौधरी (कांग्रेस), कनिका बेनीवाल (आरएलपी) और देवली उनियारा सीट पर राजेंद्र गुर्जर (बीजेपी), केसी मीणा (कांग्रेस) और नरेश मीणा (निर्दलीय) अपनी चुनौती पेश करेंगे।
इन दो सीटों पर के लिए कांगेस और भाजपा के बीच है सीधी टक्कर
वहीं दौसा विधानसभा सीट के लिए भाजपा के जगमोहन मीणा और कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसी प्रकार से रामगढ़ सीट पर भी होगा। इस सीट के लिए भाजपा के सुखवंत सिंह की टक्कर कांग्रेस के आर्यन जुबेर खान से होगी। सातों सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवम्बर को आएगा। इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम भी आएंगे। राज्यों के विधानसभा उपचुनाव परिणाम भी इसी दिन आएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं।
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ