शहर को मिलेगा तीन एमएलडी अतिरिक्त पेयजल
जयपुर । विधानसभा अध्य्क्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की पेयजल समस्या के सम्पूर्ण समाधान के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर काम किया जा रहा है। सैंकड़ों करोड़ रूपए के कामों की घोषणा बजट में की गई है। राज्य सरकार की ईआरसीपी योजना से अजमेर के फॉयसागर को भी जोड़ा जाएगा। इससे पेयजल की उपलब्धता का स्थायी रूप से समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही नई पाइपलाइन और अन्य उपाय भी किए जा रहे है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में फॉयसागर झील पर उच्च क्षमता के नए पंपों का शुभारम्भ किया। अजमेर शहर की पेयजल व्यवस्था को और गति देने के लिए 66 लाख की लागत से फॉयसागर के पास यह पम्प लगाए गए हैं। इसके तहत 25 एच पी के दो पंप सेट फॉयसागर झील व 30 एच पी के दो पंप सेट आनासागर पम्प हाऊस पर लगाए गए। इससे 15 जोन में पानी की सप्लाई में सुधार होगा ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए संकल्प लेकर काम किया जा रहा है। हाल ही राज्य बजट में जिले के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इसके तहत नसीराबाद से अजमेर के नौसर तक नई पाइप लाइन डाली जाएगी।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े