बच्चे ने डायल किया +4 नंबर तो चल गया परिवार का पता
आगरा। अमेरिका से ताज का दीदार करने आगरा आया मासूम रास्ता भटक गया। वह होटल से निकल और रोते हुए इधर-उधर घूमता रहा। तभी ताज की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की नजर रोते हुए बालक पर पड़ी। उन्होंने बच्चे से बात की लेकिन वह उसकी भाषा समझ नहीं रहे थे। उसके माता-पिता का फोन नंबर पूछा लेकिन वह भी बता नहीं सका। जब उसे मोबाइल फोन देकर नंबर डायल करने के लिए कहा गया तो उसने +4 डायल किया। पुलिस वाले समझ गए कि बच्चा इंडिया का नहीं अमेरिका से आया है।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया से नीरज कुमार अपने परिवार के साथ विंटर विकेशन की छुट्टियां मनाने भारत आए हैं और यहां आगरा ताजमहल देखने आए थे। उनके साथ उनका 8 साल का बच्चा अर्जुन भी था। पर्यटक होटल अमर विलास में ठहरे थे। उनका बेटा खेलते-खेलते होटल से बाहर आया और भटक गया वह ताज सुरक्षा के बैरियर तक पहुंच गया। उसे रोता बिलखता देख तैनात एसआई मुकेश कुमार को मिला। मुकेश ने बच्चे को रोता हुआ देखा तो उसे अपने पास बुलाया। उससे बात करनी चाही तो वह कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। उसके माता-पिता का नाम पूछा। उसके घर का पता पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। वह फोन नंबर भी नहीं बता पा रहा था। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरटी सेट पर रेडियो अनाउंसमेंट किया गया। क्यूआरटी जवानों को खोजबीन के लिए लगा दिया गया। 10 से 15 मिनट में जवानों ने बच्चे के परिजनों को खोज निकाला। बच्चे को सकुशल पाकर परिवारवालों ने आगरा ताज सुरक्षा पुलिस का धन्यवाद किया। बच्चा भी अपनी मां की गोद में जाकर मुस्कुराने लगा।
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
तेज रफ्तार का कहर, पांच लोगों की मौके पर मौत
हाईवे पर बड़ा हादसा: सिपाही की मौके पर मौत, इलाके में सनसनी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये