राहुल गांधी को गोली मारने की चेतावनी देने वाला आरोपी हिरासत में
राजस्थान के कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के 25 अन्य सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह धमकी दी थी। वीडियो में खुद को ‘राज सिंह’ बताते हुए उसने दावा किया कि लोकसभा के हालिया बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कथित दुर्व्यवहार से भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं। वीडियो में उसने कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह संबंधित सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेगा और राहुल गांधी को गोली मार देगा। उसने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर “एक-एक कर गोली मारने” की धमकी भी दी।
पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को बोरखेड़ा थाने में हिरासत में लिया। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके किसी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। उद्योग नगर थाने में उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में आरोपी के पीछे दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओम बिरला की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।
'आरोपी संगठन का सदस्य नहीं है'
इधर, भाजपा और राजपूत करणी सेना दोनों ने आरोपी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पार्टी से जुड़ा नहीं है और इस तरह की भाषा व आचरण पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी संगठन का सदस्य नहीं है और करणी सेना कभी किसी की जान लेने की धमकी नहीं देती।
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार