अध्यापक की हत्या करने वाले आरोपी ने आत्महत्या की
सलूंबर । राजस्थान के सलूंबर जिले के जावरमांइस थाना क्षेत्र के अदवास गांव में गुरुवार रात 40 वर्षीय अध्यापक शंकरलाल मेघवाल की हत्या करने वाले आरोपी फतह सिंह ने अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। इसी तलवार से उसने अंधविश्वास के कारण अध्यापक की हत्या की थी।
जानकारी के मुताबिक फतह सिंह और शंकरलाल पहले दोस्त थे। फतह सिंह को पिछले कुछ समय से यह लगने लगा था कि उसके दोस्त शंकरलाल ने उस पर जादू-टोना किया है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती रही है और शंकरलाल दिन प्रतिदिन तरक्की करता जा रहा है।
अध्यापक शंकरलाल की हत्या के बाद आरोपी फतह सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम ने जंगल क्षेत्र में छापा भी मारा। जहां पुलिस ने फतह सिंह को देखा तो उसे पकड़ने के लिए उसकी तरह बढ़ी। इसी दौरान फतह सिंह ने उसी तलवार से खुद का गला काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इससे पहले पुलिस ने दूर से खड़े होकर उसे तलवार फेंकने के लिए काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना और जब तक पुलिस पहुंचती तब तक उसने अपना गला काट लिया था। लहूलुहान हालत में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक अध्यापक शंकरलाल और आरोपी फतह सिंह दोनों दोस्त थे। कोरोना काल के बाद फतह सिंह को धंधे में मंदी होने से काफी नुकसान हुआ। हालांकि उसकी स्थिति में सुधार हो इसको लेकर शंकरलाल ने फतहसिंह को एक तांत्रिक से मिलवाया और कुछ टोटके बताए। इसके बाद फतह सिंह का धंधा बिलकुल बंद हो गया और आर्थिक स्थिति खराब हो गयी। इसके बाद उसने अहमदाबाद में नौकरी करनी शुरू की लेकिन वहां भी सफल नहीं हुआ था।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद