दंतैल हाथियों का आतंक, दो मकानों को पहुंचाया नुकसान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को तोड़ा और साथ ही घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव जुनवानी में अपने दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसने ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया। घर मे रखे चावल को खा लिए। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही हाथी ने बंगुरसिया गांव में भी एक मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था और घर के अंदर रखे करीब 3 बोरी चावल को भी खा लिया था। हाथी के द्वारा एक के बाद एक इस तरह मकानों को नुकसान पहुंचाये जाने से अब ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के जंगलों में 15 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथी के द्वारा 2 मकानों को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार