व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, बढ़ा तनाव
मेरठ|मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में 44 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील करने की तैयारी के बीच बुधवार को पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद किसी भी समय आवास विकास परिषद द्वारा सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सबसे पहले सुधा अस्पताल में कार्यवाई शुरू हुई।
कार्रवाई को देखते हुए बाजार क्षेत्र में कई थानों की पुलिस, पीएसी और दमकल विभाग की गाड़ियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही को नियंत्रित किया है, ताकि किसी भी संभावित विरोध या अव्यवस्था से निपटा जा सके।
बाजार में अफरा-तफरी, दुकानों से हटाया जा रहा सामान
सीलिंग की आहट मिलते ही सोमवार शाम से ही व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कई दुकानदारों ने रातों-रात अपनी दुकानों से कीमती सामान ट्रकों में भरकर बाहर निकालना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोग अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ते नजर आए।
मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध स्वरूप सेंट्रल मार्केट बंद रखा और अलग-अलग स्थानों पर बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
अस्पतालों से मरीजों को किया गया शिफ्ट
सीलिंग की जद में छह अस्पताल और छह स्कूल भी आ रहे हैं। आदेश की संभावना के चलते सोमवार देर रात से ही अस्पतालों से मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाने लगा। मंगलवार सुबह तक करीब 42 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा चुका था।
इसी तरह कुछ स्कूलों में मंगलवार को बच्चों के पहुंचने पर ताला लटका मिला, जबकि एक स्कूल में हाफ-डे कर दिया गया। इस दौरान कई जगह अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच नोकझोंक भी हुई।
गुरुवार को मेरठ बंद का एलान
सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों-नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता-ने एकजुट होकर विरोध का एलान किया है। शहर की करीब 665 व्यापारिक एसोसिएशनों ने गुरुवार को पूरे मेरठ को बंद रखने की घोषणा की है।
व्यापारियों का कहना है कि यह केवल 44 इमारतों का मामला नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा है।फिलहाल प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुटा है और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने आवास विकास परिषद की टीम का किया विरोध कहा कि जो हमने 70 करोड रुपए जमा कराए हैं पहले वह वापसी हों। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से भी नोकझाोंक भी हो गई।
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
पुलिस के लिए बना सिरदर्द, 3 महीने बाद पकड़ा गया जेल से फरार 'बस्तर का नटवरलाल'
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल