चौथे चरण में लुढ़का तापमान
सोमवार यानी 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।
इस बीच देश के अधिकत्तर इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, जिन इलाकों में आज वोटिंग हो रही वहां का तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहेगा। बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव के आखिरी तीन चरणों में मतदान में गिरावट आई है। लू की स्थिति और बढ़ते तापमान को इसका एक प्रमुख कारण माना गया है।
इन 10 राज्यों में मौसम रहेगा कूल-कूल
सोमवार को जिन 10 राज्यों में मतदान किया जा रहा है उसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान किया जा रहा है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक, इन राज्यों में मौसम ठंडा रहेगा और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। वही, 96 निर्वाचन क्षेत्रों में लोग आज अपना वोट डालेंगे, जिससे गर्मी की मार पड़ने की संभावना नहीं है।
चौथे चरण की वोटिंग पर मौसम हुआ मेहरबान
सोमवार के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए, भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि चौथे चरण की वोटिंग के दौरान मौसम को लेकर कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जिन संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, वहां का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है और मतदान के दिन इन क्षेत्रों में लू जैसी कोई स्थिति नहीं होगी।
कहां कितने सीटों पर हो रही आज वोटिंग?
पिछले कुछ दिनों में बढ़ते तापमान को देखते हुए, चुनाव आयोग ने तेलंगाना की कुछ सीटों पर मतदान का समय बढ़ाने का फैसला किया। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सोमवार को तेलंगाना की सभी 17, आंध्र प्रदेश की सभी 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11,ओडिशा में 4, पश्चिम बंगाल में आठ और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान हो रहा है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार