प्रदेश में इतना गिर सकता है तापमान
राजस्थान में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में हुई बारिश के कारण तामपान में गिरावट आई है। इसी कारण सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के प्रभाव से प्रदेश के सीकर, चित्तौडग़ढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।
इसी बीच मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से आगामी एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान मौसम अपडेट 5 फरवरी। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटो के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री से दर्ज होने की संभावना है।
आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं
बारिश के कारण बढ़ी सर्दी के कारण लोगों को सुबह और रात के समय अधिक ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसी कारण से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में लोगों को ठंड से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में अभी शीत लहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी