किशोर उफनते नाले में बहा
जयपुर । जयपुर में तेज बारिश में चहलकदमी करता एक किशोर उफनते नाले में बह गया। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे के वक्त दूसरे बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसलते ही वह हाथ से छिटक गया। जिसके बाद पलक झपकते ही बच्चा गंदे नाले के तेज बहाव में समा गया। इस घटना के बाद सिविल डिफेंस पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। यह घटना जयपुर के बगरू इलाके की है। जहां गुरुवार सुबह 15 साल का पीयूष आचार्य अपने घर के पास दोस्तों के साथ बारिश में मस्ती कर रहा था। तभी सड़क किनारे नाले के खुले ढक्कन में जा गिरा। झटपटाते पीयूष को देख स्थानीय युवक उसको बचाने भी दौड़े लेकिन जब तेज बहाव में पीयूष बह गया तो जोर जोर से चिल्लाने लगे।
इसके बाद सिविल डिफेंस के जवानों ने जेसीबी की मदद से नाले में उसको घंटों तक ढूढ़ा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस नाले में पीयूष बहा वो कस्बे के बाहर बड़े नाले में जाकर मिलता है ऐसे में रेस्क्यू टीम ने वहां भी उसकी तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला। पानी का स्तर कम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पीयूष आचार्य कक्षा 6 का छात्र है और उसके पिता ओमप्रकाश स्कूल में ऑटो चलाते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी घटना पर आक्रोशित हैं। आरोप है कि कई बार खुले नाले की शिकायतें कीं लेकिन कोई काम नहीं हुआ और उन्हीं की लापरवाही से यह सब हुआ है।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम