तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर टीम के कोच ने दिया अपडेट
लखनऊ लखनऊ जायंट्स का सामना 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स से टीम का मुकाबला होना है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे. लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे.
कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जायेगा. हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले. वह काफी मेहनत कर रहा है, लेकिन कल का मैच नहीं खेल सकेगा.' आईपीएल में डेब्यू के साथ 150 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी फैलाने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे. मयंक ने इस सीजन में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें 6 विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. उनके नाम सीजन की सबसे तेज गेंद भी दर्ज है, जो उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की थी.
जल्द मैदान पर लौटेंगे मयंक
लैंगर ने आगे कहा, ;उसके कूल्हें में जकड़न है. गुजरात के खिलाफ एक ओवर डालने के बाद उसे महसूस हुआ. हमने एमआरआई कराया, जिसमें थोड़ी सी सूजन नजर आई है. हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ही मैदान पर लौटेगा.' चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के बारे में उन्होंने कहा कि वह कल उपलब्ध हो सकता है लेकिन उन्हें कोलकाता में उतारा जा सकता है.
लखनऊ ने लगाई जीत की हैट्रिक
सीजन का पहला मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है. लखनऊ को पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार मैचों में जीत मिली है. टीम 4 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टेस्ट पायदान पर है. लखनऊ का अगला मैच 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होना है, जबकि अगले मैच में टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 अप्रैल को खेला जाएगा.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में