तांत्रिक का हाई-टेक ठगी: 60 लाख उड़ाए, 10 हजार सिगरेट और इत्र की बोतलें करवाईं खाली
उदयपुर: राजस्थान से ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां तांत्रिक ने एक युवक से जमीन में गड़ा सोना निकालने और पैसों की बारिश कराने के नाम पर 60 लाख रुपयों की ठगी कर ली. इतना ही आरोपी तांत्रिक ने पूजा के नाम पर एक साल में 10 हजार इत्र की शीशियां बर्बाद करवा दीं. एक हजार नारियल इधर-उधर फिंकवा दिए. सिगरेट के 10 हजार पैकेट जलवा दिए.
ये पूरा मामला उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना इलाके का है. आरोपी तांत्रिक का नाम इंद्रदास वैष्णव है. जिस युवक से तांत्रिक ने ठगी की उसका नाम सत्यनारायण सुथार है. सत्यनारायण सुथार राज्य के भिलवाड़ा जिले का रहने वाला है. उसने एसपी के सामने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में युवक ने बताया कि साल 2024 के जनवरी में वो अपने दोस्त के साथ उदयपुर घूमने गया था.
जमीन से सोना निकालने की बात कही
युवक ने बताया कि उसी दौरान बलीचा हाईवे पर उसकी मुलाकात इंद्रदास वैष्णव से हुई. उसने बताया कि वो जमीन में गड़ा सोना निकालने में सक्षम है. फिर उसने उसकी जमीन से सोना निकालने की बात कही. उसने इसके बदले में ढाई लाख रुपये मांगे. इसके बाद वो अपने दोस्त के साथ गांव चला गया. गांव जाने के बाद इंद्रदास ने फोन करके उसे उसके कारखाने और घर के नीचे सोना गड़ा होने की बात कही.
इसके बाद युवक और उसका दोस्त वापस उदयपुर आए और इंद्रदास को पांच लाख रुपये दिए. फिर उसने दोनों को घर भेज दिया. उसने सत्यनारायण सुथार से रात के 12 बजे कमरे में 50 सिगरेट जलाकर, इत्र की 20 शीशियां खोलकर और दीपक जलाकर रखने को कहा. उसने कहा कि वो उदयपुर से पूजा कर रहा है. कई दिन होने के बाद सत्यनारायण सुथार ने उससे पूछा कि और कितने दिन पूजा होगी.
देता रहा लगातार झांसा
इस पर आरोपी ने युवक को बताया कि पूजा पांच दिन और होगी. फिर कमरे में नोटों की बारिश होगी. पांच दिन पूरे होने के बाद उसने कहा कि 51 दिन और पूजा होगी. इसके बदले उसने सात लाख रुपये की मांग की. युवक ने सात लाख रुपये उधार लेकर उसे दिए. उसने साल 2024 की जनवरी से दिसंबर तक पूजा करवाई. इसके बाद उसने फिर छह महीने और पूजा करने की बात कही.
फिर आरोपी को 12. 90 लाख रुपये और दिए गए. गत मार्च में उसने कहा कि पूजा असफल हो गई है. पूजा कराने के लिए उसने फिर 9 लाख की मांग और कि जो युवक ने उसे दिए. इस तरह बदमाश ने उससे कुल 60 लाख रुपये लिए.
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
धोखाधड़ी का मामला: आश्रम जमीन में 20 लाख की ठगी, साध्वी आत्म निष्ठा हुई प्रभावित