टी रविकांत ने राज्य के प्राधिकरणों एवं न्यासों की ली बैठक
जयपुर । नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय से प्राधिकरणों/न्यासों/आवासन मण्डल/जयपुर मैट्रो/रैरा/नगर नियोजन इत्यादि संस्थाओं की वी.सी. से विभागीय समीक्षा बैठक ली। प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को शहरी संस्थाओं की आमजन में छवि सुधारने की आवश्यकता बताते हुए आम नागरिक से जुड़ी सेवाओं पर अधिकारी/कर्मचारियों को फोकस करने के निर्देश दिए।
समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स/विकास कार्य समय सीमा में ही पूर्ण करें। इस हेतु निर्धारित कार्य योजना तैयार कर विभाग के प्रमुख स्वयं के स्तर पर प्रोजेक्ट्स/विकास को पूर्ण करने हेतु प्रयास करें। फरवरी माह तक पूर्ण होने वाले प्रोजेक्ट्स के लोकापर्ण तथा नये शुरू किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास के प्रस्ताव अगले तीन दिवस में भिजवाने के निर्देश दिए। संस्थाओं के जो प्रोजेक्ट्स बंद पडे है, उनकी स्थानीय स्तर पर समीक्षा एवं समन्वय कर शुरू कर या यदि आवश्यक हो तो उच्च स्तर से अनुमति लेकर प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के निर्देश दिए। नगर विकास न्यासों/प्राधिकरणों/आवासन मण्डल में आमजन से जुडी सेवाओं - नाम हस्तांतरण, बिल्डिंग प्लान अनुमोदन, 90-ए, एकमुश्त लीज इत्यादि के प्रकरण काफी संख्या में लंबित है। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए इनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही आमजन से जुडी ऑनलाईन सेवाओं का निस्तारण टाईमलाईन के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान