मिलावट की आशंका के चलते मिठाई नष्ट कराई
झालावाड़ । रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाइयों की खपत बढ़ने के साथ मिलावट बढ़ने की आशंका के कारण खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए झालरापाटन स्थित एक मिठाई विक्रेता के यहां से 105 किलो खराब और बदबूदार मिठाई को जब्त कर मौके पर नष्ट कर दी और प्रतिष्ठान से मिठाई के दो सैंपल भी लिए। टीम ने चोहमेला स्थित एक किराना प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए 21 लीटर पुरना नारियल का तेल पकड़ा है जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान नारियल तेल का नमूना लिया। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों से बेसन, रिफाइंड सोयाबीन तेल, गुलाब जामुन मिक्स, मावा, नुक्ती, मिल्क केक व मावा बर्फी के 8 नमूने लिए। सीएमएचओ डॉक्टर साजिद ने बताया कि सैंपलों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया जा रहा है जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण, गोविंद और उनके सहायक शामिल रहे। चिकित्सा विभाग आमजन से अपील करता है कि वे अपने परिचत व सही खाद्य सामग्री बेचान करने वाले दुकानकार से संतुष्टि के बाद ही खाद्य सामग्री खरीदें।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े