छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 15 जून तक रहेगा। 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इसको देखते हुए शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 16 जून को स्कूल खुलेगा। जारी आदेश के मुताबिक, ये आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। राजधानी रायपुर में तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में मौसम की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही थी। भीषण गर्मा और लू चलने से बच्चे परेशान थे। इससे पहले शासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7.30 से 11.30 तक करने का आदेश जारी किया था। हाल ही में गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करने का अनुरोध किया था।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया