राजकीय अवकाश के दिन संचालित होंगे उप पंजीयक कार्यालय
जयपुर । आमजन की सुविधा हेतु प्रत्येक शनिवार-रविवार की भांति बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को राजकीय अवकाश के दिन भी सभी उप पंजीयक कार्यालयों में राजकार्य होगा। इन कार्यालयों में सामान्य दिनों की भांति पंजीयन एवं मुद्रांक संबंधी सभी कामकाज किए जायेंगे।
उप महानिरीक्षक, मुद्रांक डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने बताया कि कार्यालय महानिरीक्षक मुद्रांक एवं पंजीयन, अजमेर द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में महाशिवरात्रि अवकाश के दिन को जयपुर जिले के समस्त उप पंजीयक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस के समान खुले रहेगेें। उक्त दिनांक को सभी प्रकार के दस्तावेजों का पंजीयन, बकाया राशि की वसूली से संबंधित समस्त कार्य सम्पादित किये जायेंगे। इसी प्रकार मार्च के सभी शनिवार एवं रविवार को भी सभी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेगें।पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा अधिक राजस्व अर्जन के उद्वेश्य से ये निर्णय लिया गया है । पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग का निर्धारित राजस्व लक्ष्य भी 11 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11 हजार 900 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जिसकी प्राप्ति के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
श्रद्धालुओं की वापसी बनी मातम, सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी