राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों को आगे बढाने हेतु कृत संकलप्ति - मंत्री बेढम
जयपुर। गृह,पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने मंगलवार को अलवर जिले के कठूमर में गणगौर मेले के उपलक्ष्य में आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कठूमर विधायक श्री रमेश खींची भी मौजूद रहे।
गृह राज्यमंत्री श्री बेढम ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान है। इससे न केवल मनुष्य का भाईचारा बढ़ता है, अपितु एक सौहार्दपूर्ण वातावरण लोगों को देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। अलवर में बेटियों की कुश्ती एकेडमी बनाने की घोषणा राज्य सरकार ने की है शीघ्र ही बनकर तैयार होगी। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशे से दूर रहें ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आए और एक स्वच्छ समाज की नींव रखी जा सके। उन्होंने इस मौके पर उन्होंने आमजन की मांग पर खेल स्टेडियम बनबाने की घोषणा की। उन्होंने कुश्ती के विजेता पहलवानों को पुरस्कार राशि का वितरण किया।
कुश्ती दंगल को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जिससे कुश्ती का अखाड़ा मेला जैसा दिखाई दे रहा था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय