पुलिस मुख्यालय से सोशल मीडिया की विशेष निगरानी
जयपुर । प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज़ और हेट स्पीच के प्रकरण सामने आने पर उनको हटाने के लिए राजस्थान पुलिस के स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के महानिरीक्षक द्वारा टेक डाउन नोटिस की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में आईटी एक्ट 2000 तथा इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी (इंटर मीडयरी गाइडलाइन एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 के तहत कानून या किसी भी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को टेक डाउन नोटिस जारी करने के लिए राजस्थान पुलिस के महानिरीक्षक, पुलिस, एससीआरबी प्राधिकृत अधिकारी है।राजस्थान पुलिस के महानिरीक्षक, पुलिस, एससीआरबी शरत कविराज ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों के नेटवर्क के साथ समन्वय करते हुए सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और हेट स्पीच के मामलों की निगरानी की जा रही है। स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के जिला पुलिस अधीक्षकों तथा जयपुर और जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जिला सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों और जिला मॉनिटरिंग सेल के मध्य समन्वय रखते हुए फेक न्यूज और हेट स्पीच के प्रकरणों पर कड़ी निगरानी रखें, और ऐसे मामले प्रकाश में आने पर सम्बंधित पोस्ट को हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें।इसके अलावा जिलों से प्रतिदिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यब और कू आदि पर फेक न्यूज और हेट स्पीच की सूचनाएं, प्रसारित कंटेंट के लिंक सहित निर्धारित फार्मेट में एससीआरबी को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसकी नियमित समीक्षा करते हुए नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर टेक डाउन नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद