हेड कांस्टेबल सुसाइड की जांच के लिए एसआईटी गठित
जयपुर। पिछले सप्ताह जयपुर के भांकरोटा इलाके की पुलिस चौकी में एक हेड कांस्टेबल के सुसाइड करने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गयी है। डीजीपी उत्कल ने मंगलवार शाम को इस एसआईटी का ऐलान किया। मृतक हेड कांस्टेबल बैरवा के परिजनों की मांग पर एडीजी क्राइम दिनेश के निर्देशन में इस टीम का गठन किया गया है। यह टीम जल्द से जल्द इस प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट सौंपेगी। इस एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही हेड कांस्टेबल बाबूलाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पुलिस अधिकारियों और पत्रकार के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक साहू की ओर से बनाई गई एसआईटी में 7 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया है। इनमें एक आईजी, एक एसपी, 2 एडिशनल एसपी, एक डिप्टी एसपी, एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर है। इस एसआईटी सेल की सुपरविजन एडीजी क्राइम दिनेश करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। हेड कांस्टेबल बैरवा की ओर से किए गए सुसाइड को विभाग ने बड़ी गंभीर घटना माना है। आत्महत्या के प्रकरण के साथ ही यह एसआईटी उन 3 मुकदमों की भी जांच करेगी जिन मुकदमों का जिक्र सुसाइड नोट में है।
एसआईटी में प्रफुल्ल, सीआईडी (सीबी), प्रहलाद एसपी सीआईडी (सीबी), सोहेल, एडिशनल एसपी, सीआईडी (सीबी),
सीमा भारती एडिशनल एसपी, अशोक डिप्टी एसपी, पुरुषोत्तम, पुलिस इंस्पेक्टर, विनोद मीणा सब इंस्पेक्टर इन अफसरों को किया गया शामिल हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही